गुमला: लूटो गांव में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के लूटो गांव में शनिवार को शाम के करीब 7:00 बजे पारा शिक्षक रोशन अंसारी के 23 वर्ष के पुत्र मुर्शिद अंसारी के द्वारा घर में पंखा पर प्लास्टिक के रस्सी से फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतक पनसो गांव में सैलून खोलकर बाल काटने का काम करता था। हालांकि परिजनों में पिता रौशन ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।