सिकंदराराऊ: बोनई में शॉर्ट सर्किट से टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
बोनई में शार्ट सर्किट के चलते टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। जब ग्रामीणों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा तो दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया है। दुकान मालिक ने बताया कि इस आग से लगभग पांच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।