इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द में विवाद के चलते दबंग भतीजे ने चाची के हाथ को दांतों से कटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। बताया जा रहा है चाचा के द्वारा दरवाजे पर आग तपने से मना करने पर भतीजे और चाची के बीच में विवाद हुआ था। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया है।