बिजनौर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुम हुए 137 मोबाइल फोन को बिजनौर सर्विलांस टीम ने किया बरामद
Bijnor, Bijnor | Jun 7, 2024 बिजनौर जिले में तीन माह के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से गुम हुए 137 मोबाइल फोन को बिजनौर सर्विलांस टीम ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए 137 मोबाइल फोन की कीमत लगभग 35 लख रुपए बताई जा रही है। गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा बरामद करने के बाद सभी मोबाइल मालिकों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।