हरिद्वार: सलेमपुर के शक्तिनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में सरिया चोरी कर रहे 2 आरोपी चढ़े रानीपुर पुलिस के हत्थे
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 2 आरोपियों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनो सलेमपुर के शक्तिनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में घुसकर सरिया चुरा रहे थे। दोनो आरोपी अमित और संदीप रानीपुर के रहने वाले हैं। मकान मालिक की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सरिया के 52 टुकड़े बरामद हुए हैं।