हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार जनपद में हुई बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल चाइनीज मांझे को किया नष्ट
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार जनपद के सभी थाने और कोतवाली की पुलिस ने अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई और जब्त किए गए 1 कुंतल मांझे को आग जलाकर नष्ट कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर लगातार एसएसपी को शिकायतें प्राप्त हो रही थी और शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।