नौहट्टा: शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू। नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर बलतूआ पूर्वी छौर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। देखते ही देखते जंक्शन बॉक्स धू-धू कर जलने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी।