देवघर: बकरीद को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च, प्रशासन ने शांति और भाईचारे की अपील की
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार शाम 4:00 बजे से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च हिरणा ,गूली पात्थर, जुन बांध, शाहिद चौक सहित कई इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की