मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 354 वाहनों का चालान, लगाया गया ₹469500 का जुर्माना
शुक्रवार शाम को जनपद में यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तीन सवारी ब्लैक फिल्म लगे वाहन आदि कुल 354 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान ₹469500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।