मुगलसराय: चोरमरवा के समीप दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के चोरमरवा समीप शुक्रवार शाम दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार मुस्कापुर निवासी जोगिंदर 33 वर्ष बाइक से कहीं जा रहा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे जोगिंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।