मुगलसराय: मुगलसराय कस्बा में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ मामले में नाराज किसान न्याय मोर्चा ने SDM से की मुलाकात
चंदौली के किसान न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एसडीम अविनाश कुमार से मुलाकात किया। लोगों ने मुगलसराय कस्बा में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ के मामले में नाराजगी जताई। एसडीएम से प्रभावित लोगों को चिन्हित करके मुवायजा दिलाने के बाद ही तोड़फोड़ करने का सुझाव दिया। चेताया कि यदि लोगों का उत्पीड़न किया गया तो लोग आंदोलन करेंगे।