मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन में गिर रहे एक यात्री के लिए देवदूत बने आरपीएफ के जवान ने बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन से गिर रहे एक यात्री के लिए आरपीएफ का जवान देवदूत बन गया। बिती देर रात लगभग 1:00 बजे शुक्रवार को एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे आने वाला ही था कि ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवान ने यात्री को ट्रेन के गेट से धक्का देकर डाल दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।