आंवला के भमोरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को देर शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया एक तस्कर को 36.77 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।