पाटी: ग्राम देरवालिया में बेनी नदी पर पुल बनकर तैयार, लोकार्पण का देख रहा राह,पूर्व मंत्री पटेल के प्रयास से दर्जनो को राहत।
Pati, Barwani | Jun 22, 2026 पाटी विकास खंड ग्राम देरवालिया में बेनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल के प्रयासों से बने इस पुल से अब क्षेत्र के हजारों लोगों को नदी पार करने के लिए मशक्कत नहीं करना पड़ेगा। शासन द्वारा स्वीकृत इस उच्च स्तरीय पुल का निर्माण 527.81 लाख की लागत किया गया है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अब राहत