मोहनलालगंज: युवक ने फंदे से दी जान, मोबाइल में मिले 'LOVE' नाम से सेव नंबर के मैसेज
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक युवक का शव कंजी के पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के हरगनपुर निवासी 20 वर्षीय अमन पुत्र राजेश के रूप में की है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन में 'LOVE' नाम से सेव नंबर पर कई मैसेज और दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है।