गुना नगर: यूरिया खाद की कमी पर कांग्रेस ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, ₹267 की यूरिया बोरी के साथ ₹1900 का NPK लेने दबाव का आरोप
गुना में किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस ने जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर 7 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। 8 जुलाई सुबह किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा, किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा टोकन व्यवस्था में परेशानिया है। आरोप लगाया 267 रुपए की उड़िया बोरी के साथ किसानों को करीब 1900 का एनपीके खाद खरीदने दबाव बनाया जा रहा है।