कानपुर: आठ उपनिरीक्षक और तीन आरक्षी किए गए निलंबित, सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से अपर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आचार संहिता खत्म हुई है। पुलिस आयुक्त एक्शन मोड में है। अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने जानकारी दी की आठ उपनिरीक्षक और तीन आरक्षियों को निलंबित किया गया है। इनमें कई के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं तो कई प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए हैं।