कानपुर: लगातार हो रही लूट के बाद डीसीपी ईस्ट एक्शन में, रामादेवी चौराहे पर की कार्रवाई
लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बाद डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह एक्शन में आ गए हैं। दलबल के साथ रामादेवी चौराहे पहुंचकर डीसीपी ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। डीसीपी ने जानकारी दी की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि बिना नंबर की बाइक और रेसर बाइक को रोक कर एक बार चेक जरूर किया जाए, जिससे लूट की घटनाओं को रोका जा सके।