कानपुर: जाजमऊ आगजनी प्रकरण में सपा विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट आज सुनाएगी सजा, कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
जाजमऊ आगजनी प्रकरण में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके साथ के अन्य चार आरोपियों को न्यायालय दोषी करार दे चुकी है।7 जून की तिथि सजा सुनाने के लिए नियत की गई थी। आज एमपी एमएलए कोर्ट के अपर जिला जज सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी सभी आरोपियों को सजा सुनाएंगे। इसके चलते न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।