कानपुर: कर्नलगंज पुलिस ने शिक्षक भर्ती घोटाले का किया खुलासा, डी सीपी सेन्ट्रल ने दी जानकारी
कानपुर पुलिस कमिश्नर की कर्नलगंज पुलिस ने शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा किया है।इंटर कॉलेज में जालसाजी करके नौ लोगों को नौकरी लगवाने वाले मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया है। यह गिरोह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सक्रिय है चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।