सकलडीहा: धानापुर क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका रोग का प्रकोप, पशुपालक परेशान, टीकाकरण में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
धानापुर विकासखंड क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे पशुपालकों में भारी चिंता और विभागीय कार्यशाली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। कई गांवो में रोग के एक साथ फैलने से पशुपालक आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से प्रभावित है। रविवार शाम मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश मौर्य ने बताया टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए गए है।