प्रतापगढ़: दलोट में टहलने निकली सेवानिवृत्त नर्सिंगकर्मी की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल
जिले के दलोट क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त नर्सिंगकर्मी रूपा बाई (पत्नी स्व. खातूराम मीणा) की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार रूपा बाई, निवासी दलोट, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे भोजन करने के बाद काला पानी रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दलोट से