चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ सहित जिले के कई भागों में तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
चित्तौड़गढ़ शहर सहित जिले क़े कई भागों में रविवार दोपहर बाद जबरदस्त बारिश हुई. करीब 15 मिनट तक तेज आंधी के साथ बारिश के बाद मौसम खुश गवार हो गया. तापमान में गिरावट से लोगो को उमस से राहत मिली. सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और बादल तथा सूरज के बीच लुका चुप्पी का खेल चलता रहा. करीब 3:00 बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई.