हाथरस: हाथरस में तेज हवाओं के साथ आई तेज बारिश, सड़के जलमग्न, लोगों को गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
हाथरस शहर में शनिवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश ने अपनी दस्तक दे दी तेज बारिश के चलते सड़के पूरे तरीके से जलमग्न हो गई हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट तो आई और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है इसी क्रम में 1 घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल दी और नाले ओवर फुल होकर बाहर निकल आये