जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी मोड़ के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम गंगा प्रसाद वर्मा था और वह बलौदा बाजार जिले का निवासी था. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.