विदिशा नगर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 130वीं जयंती पर विधायक समेत अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आजाद हिंद फौज बनाने वाले और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे जोशीले नारे देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शुक्रवार को 130 भी जयंती थी। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा विधायक मुकेश टंडन के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य और पदाधिकारी भाजपा के सदस्यों पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया।