विदिशा नगर: विदिशा में कांग्रेस नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई
विदिशा में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार सुबह 11 बजे मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी मौजूद रहे। सीमित संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और माल्यार्पण के बाद सभी लौट गए।