विदिशा नगर: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रेडियम, जीवन रक्षा का संदेश
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे मिर्जापुर स्थित नई गल्ला मंडी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगाए गए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई दें। एसपी रोहित काशवानी डीएम अंशुल गुप्ता शामिल रहे।