भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को ले जाने का आरोप, मां ने थाने में दी तहरीर, एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना एलाऊ में तहरीर दी है। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोई पुलिस ने एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।