पटना ग्रामीण: कोलकाता मे हुई घटना पर देशभर में IMA की हड़ताल,पीएमसीएच में हड़ताल की वजह से मरीज परेशान
PMCH मे ओपीडी सेवाएं बंद है मरीज और उनके परिजन रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में तो लगे हैं लेकिन पर्ची नहीं कट रही है. कोलकाता घटना पर पूरे देश मे IMA हड़ताल है. शनिवार को पीएमसीएच में नो सेफ्टी नो वर्क के नारे के साथ जूनियर और सीनियर डॉक्टर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. बिहार के कोने-कोने से पहुंचे मरीजो का इलाज नहीं हो रहा है .