पटना ग्रामीण: दियारा इलाके में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी: 54 लोग गिरफ्तार, 5 नाव जब्त- पटना वेस्ट एसपी ने PC कर दी जानकारी
राजधानी पटना से सटे दियारा इलाके में अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पांच नाव भी जब्त किये हैं। पटना वेस्ट एसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है।