चकिया: सदापुर बीट बलिया माइनर के पास तेंदूपत्ता की तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, आरोपी फरार
आज बुधवार शाम 05 बजे को वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रप्रभा रेंज के सदापुर बीट अंतर्गत ताजपुर गांव के पास बलिया माइनर पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 2200 गड्डी तेंदूपत्ता बरामद किया। मौके से दो मोटरसाइकिल, दो झाल और चार बोरी भी जब्त की गईं। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। वही मामले में वन विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।