बरेली: बिथरी चैनपुर में तड़पता नंदी, 2 दिन से लाचार—सूचना के बाद भी प्रशासन बेपरवाह
बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक के ग्राम केसरपुर में पशु सेवा केंद्र के पास एक नंदी दो दिनों से गंभीर हालत में पड़ा है और उठ नहीं पा रहा। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक न इलाज हुआ न गौशाला भेजा गया। लापरवाही से लोगों में गुस्सा है और नंदी की जान पर खतरा मंडरा रहा है।