बरेली: बरेली में बच्चों का खेल मैदान बना ‘दबंगई’ का अखाड़ा, ब्लॉक प्रमुख के पति पर कब्जा, तोड़फोड़ और धमकी के आरोप
बरेली के सर्वोदया नगर कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी पार्क ग्राउंड पर अवैध कब्जे को लेकर बवाल मच गया है। कॉलोनी के बच्चों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे ब्लॉक प्रमुख के पति मौके पर पहुंचे और बच्चों को डराते-धमकाते हुए ग्राउंड खाली कराने की कोशिश की। पीड़ित बच्चों के मुताबिक, आरोपी ने अभद्र भाषा का