थाना भालूमाडा में तैनात सहायक उप निरीक्षक विपुल शुक्ला को एक पत्रकार और अखबार को "रद्दी के भाव" कहते हुए देखा गया। वायरल वीडियो की वास्तविकता न्यूज़ द्वारा पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब का है जब वह थाना जैतहरी में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, एक पत्रकार ने ग्राम पंचायत के उप सरपंच की धमकियों और गाली-गलौज की शिकायत दी थी।