उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने राजमहल व्यवहार न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
राधानगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पत्नी की हत्या के आरोप में फरार मुख्य आरोपी पति महबूब आलम ने राजमहल व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है। महबूब आलम पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 93/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।