पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेनीबारी में बुधवार 4:00 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद वह बैटिंग करने के लिए गए जहां पहले ही बॉल में वह कैच आउट हो गए।