हरदोई: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सांडी रोड स्थित कार्यालय पर कहा BJP के नेता के अपमान से खुली पोल, सरकार है पिछड़ा विरोधी
Hardoi, Hardoi | Mar 18, 2024 हरदोई में BJP नेता और सिटी मजिस्ट्रेट की नोकझोक के बाद अब सपा नेता भी बीजेपी नेता के फेवर में आ गए है। सांडी रोड स्थित कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बीजेपी नेता से जिस तरह बदसलूकी की गई इससे ये स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछड़ा विरोधी हैं। उन्होंने मांग कि सरकार को सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल हटाना चाहिए।