कपासन: कपासन में फर्जी बीमा क्लेम मामले में डॉ. की जमानत अर्जी खारिज, PM रिपोर्ट में हेराफेरी का आरोप
फर्जी बीमा क्लेम मामले में डॉ की जमानत अर्जी खारिज, 4 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी का आरोप गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार डॉ. सुग्रीव मीणा को करीब दो करोड़ रुपये के कथित फर्जी बीमा क्लेम मामले में राहत नहीं मिली है। अपर सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार बेरवा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।