दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को नवलगढ़ में आशा का झरना की ओर से विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में नवलगढ़, झुंझुनूं व सीकर इकाई के 275 से अधिक दिव्यांग बच्चों के अलावा नवलगढ़ व सीकर की सरकारी व गैर सरकारी 15 स्कूलों के 260 बच्चों ने रैली में भाग लिया।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रैली का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति समाज मे जागरूकता उत्पन्न करना है।