ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में आयकर रिटर्न जमा करने का रिकॉर्ड टूटा, एक कारोबारी ने 31 करोड़ रुपये जमा किए
ITR जमा करने वाले कारोबारियों की संख्या में 9.26% का इजाफा हुआ है। इस साल 77 हजार से अधिक नए कारोबारियों ने इनकम टैक्स रिटर्न जमा किया है। कारोबारी सुमित गुप्ता ने इस बार 31 करोड़ से अधिक एडवांस टैक्स के रूप में इनकम टैक्स जमा किया है और इस क्षेत्र में 21 करोड रुपए की राशि टैक्स के रूप में जमा करने वाले फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी पीछे कर दिया है।