अररिया: डीएम ने बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
Araria, Araria | Jul 2, 2026 जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने गुरुवार को जिले के विभिन्न बाढ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों, संभावित बाढ़ प्रभावित स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।