एटा: रोडवेज बस में दो युवक जहरखुरानी का शिकार हुए, मलावन थाना क्षेत्र में बेहोश मिले, पुलिस ने कराया मेडिकल में भर्ती
एटा मलावन थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस से दो अज्ञात युवकों को अर्ध बेहोशी की हालत में उतारा गया।शनिवार सुबह यह घटना हाईवे स्थित मलावन थाना के समीप हुई। बस चालक-परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, एक युवक की उम्र लगभग 26 वर्ष और दूसरे की करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।