रफीगंज प्रखण्ड के पोगर पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष सनथुआ गांव के मनोज कुमार सिंह को मनोनित किया गया।जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह,कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा एवं संतोष सिंह ने मनोज सिंह को मनोनयन पत्र दिया। सोमवार संध्या करीब 7:00 के आसपास मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए तन मन धन से काम करूंगा।