सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने ज्वैलर्स शोरूम में अंगूठी बदलकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
सहारनपुर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान पर अंगूठी बदलकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो सोने की अंगूठियां भी बरामद की हैं। यह वारदात 24 मई को दीनानाथ बाजार स्थित एक ज्वैलर्स शोरूम में हुई थी।