जगदलपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जगदलपुर पूर्वी नगर मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर पूर्वी नगर मण्डल की संपूर्ण नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज सोमवार को जगदलपुर पूर्वी नगर मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है।