सिमडेगा: मुंडलटोली पहानटोली गांव में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव किया
सिमडेगा के मुंडलटोली पहानटोली गांव में पिछले डेढ़ साल से बिजली की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने सोमवार को 12:00 बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में हर हाल में आज ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए ,नहीं तो वह घर नहीं जाएंगे ।काफी देर के बाद कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि उन्हें शाम को देंगे।