दिघवारा: सुबह 10 बजे फोरलेन पर पलटी शराब लदी पिकअप, सड़क पर बिखरी खेप
Dighwara, Saran | Jun 13, 2026 शनिवार सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर निजामचक चौक के समीप शराब लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन के तहखाने में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब सड़क पर बिखर गई। शराब की खेप बाहर आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और शराब लूटने की होड़ मच गई।