कवर्धा: रबेली मे नहाने के दौरान महिला की अश्लील वीडियो बना ब्लैक मेल कर महीनो दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रबेली का है। जहा आरोपी युवक ने नहाने के दौरान महिला की अश्लील वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल कर महीनो तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।जिसके बाद पीड़ित महिला ने आखिरी मे तंग आकर पुलिस के पास शिकायत किया।जिसके शिकायत पर शनिवार को पिपरिया पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।