चिड़ावा: भाजपा में प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा पर चिड़ावा में जश्न, भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई
राजस्थान भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें झुंझुनूं जिले को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। मुकेश दाधीच को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में भाजपा के लिए मजबूत रणनीति साबित हो सकता है।